फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BED counselling 2022: यूपी बीएड काउंसलिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Fri, 07 Oct 2022 03:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपी बीएड/UP BEd की यह पहले राउंड की काउंसलिंग है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड परीक्षा में 01 से लेकर 75000 रैंक तक प्राप्त की है, वे इस राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बीएड - फोटो : Rohilkhand University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से  UP BEd काउंसलिंग 2022 की प्रक्रिया को आज 07 अक्तूबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार का मौका 04 से लेकर 11 नवंबर, 2022 तक दिया जाएगा। उम्मीदवार इस दौरान सभी त्रुटियों के सुधार लें। राउंड-1 की काउंसलिंग में पंजीकरण के बाद 08 अक्तूबर, 2022 तक च्वाइस अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी। वहीं, 09 अक्तूबर को सीटें अलॉट की जाएगी। पंजीकरण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 10 से 13 अक्तूबर, 2022 तक का समय अलॉटेड सीट के लिए आवेदन शुल्क जमा करने के लिए दिया जाएगा।

कौन ले सकते हैं भाग?
यूपी बीएड/UP BEd की यह पहले राउंड की काउंसलिंग है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड परीक्षा में 01 से लेकर 75000 रैंक तक प्राप्त की है, वे इस राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आगे के काउंसलिंग राउंड में वे उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिन्होंने परीक्षा में क्वालिफाई किया है। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UP BEd काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें