फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNOM Results 2020: मद्रास यूनिवर्सिटी ने जारी किया एरियर परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Thu, 29 Oct 2020 04:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Result - फोटो : social media
विज्ञापन

मद्रास विश्वविद्यालय ने एरियर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने एरियर एग्जाम का रिजल्ट 28 अक्तूबर को जारी किया है। यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए मद्रास यूनिवर्सिटी एरियर परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट unom.ac.in पर जारी किया गया है। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी द्वारा इस साल अप्रैल एरियर परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राजस्थान: नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों की फीस में 40 फीसदी कटौती

 

विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-UGC NET Admit Card 2020: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे चेक करें UNOM रिजल्ट 2020 
-सबसे पहले मद्रास यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-मद्रास यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट unom.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करके नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- आप जैसे ही अपना रोल नंबर डालेंगे और लॉग इन करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-खुशखबर! इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के नौ पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई 1300 से ज्यादा सीटें

आपके रिजल्ट में आपका नाम, रोल नंबर, विषय में आए अंक और कुल अंक के साथ ही ग्रेड भी दिया गया होगा। आपको बता दें कि मद्रास यूनिवर्सिटी ने 14 अक्तूबर को अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया था। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए यह परीक्षा 21 सितंबर से 30 सितंबर के बीच आयोजित हुई थी। यूजी और  पीजी अंतिम वर्ष की ये परीक्षाएं ऑनलाइन हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें