DU First UG Seat Allocation List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) 2022 के तहत यूजी दाखिलों के लिए पहली कॉलेज-वार आवंटन सूची बुधवार, 19 अक्तूबर को जारी कर दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की बाट जोह रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- du.ac.in पर पहली मेरिट सूची देख सकते हैं। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार 19 से 21 अक्तूबर के बीच आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं। डीयू की ओर से उम्मीदवारों को उनके सीयूईटी स्कोर, वरीयता भरने, सीट आरक्षण और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं।
19 से 21 अक्तूबर के बीच आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा
19 से 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनों के दस्तावेज सत्यापन और अनुमोदन
24 अक्तूबर तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि