फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU First UG Seat Allocation List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी की पहली सीट आवंटन सूची, ऐसे करें चेक

Wed, 19 Oct 2022 06:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU First UG Seat Allocation List: शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार 19 से 21 अक्तूबर के बीच आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU First UG Seat Allocation List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) 2022 के तहत यूजी दाखिलों के लिए पहली कॉलेज-वार आवंटन सूची बुधवार, 19 अक्तूबर को जारी कर दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की बाट जोह रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- du.ac.in पर पहली मेरिट सूची देख सकते हैं। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार 19 से 21 अक्तूबर के बीच आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं। डीयू की ओर से उम्मीदवारों को उनके सीयूईटी स्कोर, वरीयता भरने, सीट आरक्षण और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं।

विज्ञापन

पब्लिक डोमेन में जारी नहीं की गई सूची

पहले सूची की घोषणा 18 अक्तूबर को की जानी थी। हालांकि, इसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) का पहला दौर का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है। हालांकि, सूची पब्लिक डोमेन में जारी नहीं की गई है और उम्मीदवार केवल अपने डैशबोर्ड पर उनको आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम देख पाएंगे। अब उम्मीदवार को यूजर एक्शन टैब के तहत आवंटन स्वीकार करें पर क्लिक करना होगा।

यहां जानें आगे की प्रक्रिया

विश्वविद्यालय ने एक बयान में आगे की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि कॉलेज के प्राचार्य से 'अनुमोदन' प्राप्त करने पर, छात्र प्रवेश की पुष्टि के लिए शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ेगा। उम्मीदवार को शुल्क भुगतान की रसीद का प्रिंट आउट लेना चाहिए। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि वे उन्हें आवंटित सीट पर अपना प्रवेश सुरक्षित कर लें। डीयू ने कहा कि केवल एक कॉलेज में एक कार्यक्रम में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवार ही बाद के दौर में अपग्रेड का विकल्प चुन सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दबाजी न करें और साथ ही समय सीमा का इंतजार न करें। 
 

डीयू में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण तिथियां 

  • 19 से 21 अक्तूबर के बीच आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा
  • 19 से 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनों के दस्तावेज सत्यापन और अनुमोदन
  • 24 अक्तूबर तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
विज्ञापन

अब दिल्ली विश्वविद्यालय 19 से 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनों के दस्तावेज सत्यापन और अनुमोदन प्रक्रिया का संचालन करेगा। इस दौरान आवेदकों को सत्यापन प्रक्रिया के दौरान आवंटित कॉलेजों में दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटो कॉपी के साथ मूल प्रमाण-पत्र ले जाना आवश्यक है। वहीं, आवंटित कॉलेज में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें