फंडिंग रोक से रिसर्च पर संकट
UC प्रवक्ता स्टेट होलब्रुक ने कहा, “फेडरल रिसर्च फंडिंग में कटौती से न सिर्फ बायोमेडिकल रिसर्च खतरे में पड़ेगी, बल्कि अमेरिका की आर्थिक प्रतिस्पर्धा और लाखों लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।”
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया हर साल 17 बिलियन डॉलर से ज्यादा की फेडरल मदद प्राप्त करती है, जिसमें 10 बिलियन डॉलर मेडिकेयर और मेडिकेड से आते हैं।
कानूनी लड़ाई की अगुवाई
यह मुकदमा अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स (AAUP) और Democracy Forward जैसे कानूनी समूहों ने दायर किया है। आरोप लगाया गया है कि ट्रंप प्रशासन मनमाने तरीके से फेडरल रिसर्च फंडिंग रोक रहा है, जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार हो रहा है।
अमेरिकी शिक्षा जगत पर व्यापक असर
यह केवल UCLA तक सीमित नहीं है। ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड, ब्राउन और कोलंबिया जैसी शीर्ष यूनिवर्सिटीज की फंडिंग भी रोकी या रोकने की धमकी दी है। हाल ही में कोलंबिया यूनिवर्सिटी को 200 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा, जिसके बाद 400 मिलियन डॉलर की रिसर्च फंडिंग बहाल हुई।