फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी, एमफिल का वाइवा ऑनलाइन कराने की तैयारी में है विश्वविद्यालय

Mon, 04 May 2020 11:57 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में पीएचडी और एमफिल के छात्रों का वाइवा ऑनलाइन लिए जाने की तैयारी चल रही है। सोमवार को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही परीक्षाओं और सत्र संचालन को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


कई विश्वविद्यालय में पीएचडी और एमफिल के छात्र-छात्राओं का वाइवा ऑनलाइन कराया जाता है। ऐसे में समय की बचत होती है और इस बात की आशंका भी कम होती है कि अगर परीक्षक नहीं आए तो वाइवा टालना पड़ सकता है। लॉकडाउन के दौर में इविवि प्रशासन अब इस प्रक्रिया को अपनाना चाहता है। देशभर में रेल और बस संचालन ठप है। ऐसे में पीएचडी और एमफिल छात्रों का वाइवा अभी करा पाना मुमकिन नहीं है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन वाइवा कराने की तैयारी में है।

सोमवार को इविवि की परीक्षा समिति की बैठक है, जिसमें यह प्रस्ताव रखा जाएगा, कि जो विभाग ऑनलाइन वाइवा कराना चाहते हैं, वे इसकी शुरूआत कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा समिति की बैठक में यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश में 30 जून तक सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक है।
विज्ञापन


ऐसे में कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं की जा सकती है, इसलिए परीक्षाएं भी नहीं कराई जा सकेंगी। यूजीसी कमेटी की गाइडलाइन में भी स्पष्ट कर दिया गया है, कि पुराने छात्रों के लिए अगस्त और नए छात्रों के लिए सितंबर से सत्र का संचालन शुरू होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें