फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी की पहल: आईआईटी की तर्ज पर विश्वविद्यालय भी लेंगे पूर्व छात्रों से फंड

Sun, 04 Apr 2021 04:22 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • इसी सत्र से पहली पॉलिसी लागू, गवर्निंग बोर्ड में पूर्व छात्र होंगे शामिल, पैसे संग संस्थान को आगे बढ़ाने, पाठ्यक्रम, कोर्स, प्लेसमेंट में सहयोग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी की तर्ज पर अब विश्वविद्यालय भी फंड के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहेंगे। अपना खर्चा चलाने के लिए पूर्व छात्रों से फंड लेंगे। पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालयों के गवर्निंग बोर्ड में करेंगे। इसके लिए पहली स्टूटेड करियर प्रग्रेशन एंड एल्यूमनाई नेटवर्क पालिसी 2021 सत्र से लागू हो  रही है। इसमें पूर्व छात्र से पैसे के साथ उनके आइडिया से प्लेसमेंट, पाठ्यक्रम, परीक्षा से लेकर अन्य नीतियों में सुधार होगा। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर पहली  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यह पॉलिसी तैयार की है। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, किसी भी संस्थान को आगे  बढ़ाने में पूर्व छात्रों का बहुत बड़ा योगदान होता है। आईआईटी व आईआईएम में पूर्व छात्र संस्थान को आगे बढ़ाने में बेहद योगदान करते है।

ऐसे ही आइडिया को विश्वविद्यालयों में लागू किया जाएगा। इसका मकसद पूर्व छात्रों से पैसा लेना ही नहीं है। बल्कि उनके आइडिया को संस्थान के उत्थान व प्लेसमेंट में प्रयोग करना है। पुराने छात्र अपने अनुभवों के आधार पर स्नातक छात्रों को आगे बढने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन


-एल्यूमनाई एक्टिवटी फंड में आय से एक फीसदी सहयोग : 
पूर्व छात्र अपनी कुल आय में से एक फीसदी अपने संस्थान को सहयोग के रूप में दे सकता है। पैसे से मदद करने वाले सदस्यों को गवर्निंग बाडी में शामिल किया जाएगा। ऐसे सदस्य गवर्निंग बोर्ड की बैठक में भी शामिल होंगे।

पूर्व छात्रों से मिलने वाला पैसा छात्रों की विभिन्न योजनाओं समेत इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगाया जाएगा। यदि पूर्व छात्र नियमों को पूरा करते होंगे तो वे शिक्षण कार्यों में भी सहयोग कर सकते हैं। संस्थान को मिलने वाले फंड पर पूर्व छात्र को आयकर से भी छूट मिलेगी। 

-वार्षिक व दीक्षांत समारोह में सम्मान: 
नीति के तहत संस्थान के उत्थान में सहयोग देने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। वार्षिकोत्सव, दीक्षांत समारोह जैसे कार्यक्रमों में उन्हें आम छात्रों से रूबरू करवाते हुए अवार्ड भी मिलेंगे। ऐसे कार्यक्रमों में नेता या अधिकारी को बुलाने की बजाय पूर्व छात्रों को मुख्य अतिथि बनाने की भी योजना है। इसका मकसद वर्तमान और पूर्व छात्रों में संवाद कायम करना है। वे स्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को नौकरी, पढ़ाई आदि में राय दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें