फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में 1 फरवरी से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, कोविड-19 दिशा-निर्देशों का होगा पालन

Fri, 29 Jan 2021 12:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू क्षेत्र में विश्वविद्यालय और कॉलेज एक फरवरी से फिर से खुल रहे हैं। इसे लेकर आधिकारिक आदेश जारी हो चुका है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत खोला जाएगा और सुरक्षित सामाजिक दूरी का पालन करना व मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बता दें कि पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद थे। अब धीरे-धीरे स्कूल, विश्वविद्यालय और कॉलेजों को खोला जा रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MP Board Exam 2021: 30 अप्रैल से दसवीं-बारहवीं की परीक्षा, 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन



एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि जम्मू में कॉलेज और विश्वविद्यालय 1 फरवरी को कोविड-19 के लिए जारी दिशानिर्देशों के तहत खुलेंगे। सूबे की सरकार ने इसे लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि जम्मू संभाग के समर जोन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा संस्थान 1 फरवरी से फिर से खुलेंगे। कश्मीर संभाग और विंटर जोन क्षेत्रों में 15 फरवरी को शीतकालीन अवकाश के बाद संस्थान फिर से खुलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में संस्थानों, कर्मचारियों और छात्रों को  कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें-मेघालय में 1 फरवरी से फिर से खुलेंगे कॉलेज, जानिए कैसे संचालित होंगी कक्षाएं?
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें