फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan University: यूजी और पीजी की परीक्षाएं हुई स्थगित, जानें पूरी जानकारी

Thu, 19 Mar 2020 03:26 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Rajasthan University: कोरोना वायरस का खतरा दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में राज्य की सरकार बड़े-बड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हट रही हैं। लक्ष्य केवल एक है इस महामारी से खुद को और दूसरों को बचाना।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) ने अपनी सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी हैं। ये फैसला भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लिया गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने एक नोटिस भी जारी किया है। ये नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। इसके मुताबिक कुलपति महोदय ने कुछ निर्देश दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि कोरोना (COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु समस्त सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं।

ये भी पढ़ें- संसद में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे हजारों रुपये
विज्ञापन


नई तिथि की जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। ये जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। ध्यान दें कि ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in है। स्टूडेंट्स परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी अमर उजाला के शिक्षा पेज से भी ले सकते हैं। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी है। ये जानकारी खुद राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट करके दी है।
इससे पहले, बुधवार को CBSE ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें