फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संसाधन मंत्री करेंगे छात्रों और अभिभावकों से सीधा संवाद

Sun, 26 Apr 2020 09:36 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक लॉकडाउन के बीच देश के छात्रों और अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे। यह संवाद छात्रों की मनोदशा, ऑनलाइन पढ़ाई में दिलचस्पी और छात्रों व अभिभावकों की समस्याओं को जानने के मकसद से किया जा रहा है। इसके लिए वह सोमवार को दोपहर एक बजे ट्विटर पर लाइव रहेंगे। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों और अभिभावकों के मन में कई सवाल उठने स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन


आगामी सत्र में बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी और उनकी क्या मनोदशा है, इस पर अभिभावक ही उनके मन की बात सहजता से जान सकते है। इसीलिए वह इस संवाद के माध्यम से दोनों के मनोभाव को जानने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के उत्साह और उनकी बॉडी लैंग्वेज को सभी अभिभावक ध्यान से परखें। इसी उद्देश्य से वह अभिभावकों से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

  

कोरोना वायरस की वजह लॉकडाउन के कारण हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय नें छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को भी बढ़ावा दिया है। बहुत से स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू की हैं। 24 अप्रैल को शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ई-पीजी पाठशाला प्लेटफॉर्म को भी लांच किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - CBSE Board 2020: लॉकडाउन खत्म होने के 4 दिन बाद से शुरू हो सकता है, 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें ...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें ...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें