फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: ऑनलाइन शिक्षा पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक, राज्यों के सचिवों से करेंगे चर्चा

Sat, 15 May 2021 11:25 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ 17 मई को समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। 17 मई यानी सोमवार को आयोजित होने वाली इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री प्रदेशों में कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों, ऑनलाइन शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर समीक्षा करेंगे। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट के माध्यम से दी है।

बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। कुछ राज्यों में ऑनलाइन शिक्षा पर भी रोक लगा दी गई है, वहीं कुछ राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री अब सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ ऑनलाइन शिक्षा व कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


15 मई तक 30 फीसदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति करना था लागू
दरअसल, मई माह तक विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार 30 फीसदी तक का बदलाव करना था। इसलिए रमेश पोखरियाल इस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन पर भी चर्चा करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें