UKPSC Junior Assistant Admit Card 2023 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 रविवार 05 मार्च 2023 को उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना यूकेपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) के लिए कुल 445 रिक्तियों को भरना है।