फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2019: ये रही जरूरी जानकारी, इस दिन आ सकते हैं नतीजे

Sat, 11 May 2019 11:21 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UK Board Result 2019: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद (जिसे उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन या यूबीएसई भी कहा जाता है) बोर्ड ने 31 मई, 2019 को परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावना जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UBSE यूके बोर्ड रिजल्ट 2019 मई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि UK Board परीक्षा 01 मार्च से 26 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं में लगभग 149927 छात्र और 12वीं में लगभग 124867 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। छात्र अपने परीक्षा परिणाम को जारी होने के उपरान्त नीचे दिए गए नियमों के अनुसार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UK Board Result 2019: कैसे करें डाउनलोड-

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
चरण 2: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 3: UK Board परीक्षा परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 4: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें