Punjab Board PSEB Results 2019: पंजाब बोर्ड आज यानी 11 मई को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने जा रहा है। वे छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे PSEB बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 11 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। उसके बाद परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि वर्ष 2018 में लड़कियों ने 78.25 प्रतिशत और लड़कों ने 60.46 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो जाने के बाद छात्र नीचे दिए गए सरल नियमों से अपने रिजल्ट को सबसे पहले डाउनलोड कर सकते हैं।