फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board 2020: 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, सबसे पहले परिणाम देखने के लिए खुद को करें रजिस्टर

Tue, 16 Jun 2020 05:42 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
uk board - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यहां हम बात बागेश्वर की कर रहे हैं परीक्षकों ने दो दिन में हाईस्कूल और इंटर की 4900 कापियां चेक की हैं। रविवार को 105 शिक्षकों ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर परीक्षाओं का मूल्यांकन किया।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन 13 टेबलों में किया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक पीके तिवारी ने बताया कि दो दिन में हाईस्कूल की 27 हजार कापियों में से 2600 और इंटर की 24 हजार में 2300 कापियों का मूल्यांकन कर लिया गया है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा के मूल्यांकन के लिए सात टेबल और हाईस्कूल के लिए छह टेबल लगाई गई हैं। पहले चरण का मूल्यांकन 19 जून तक चलेगा। दूसरे चरण में 26 जून से तीन जुलाई तक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन के दौरान शिक्षक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। काफी दूर-दूर टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

खुद को रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें