संतोषजनक रहा प्रदर्शन
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा के इस बार के परिणामों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल उत्तीर्ण छात्रों में से 12,439 (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए, जबकि 30,681 छात्रों (27.92%) ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। यह दिखाता है कि काफी संख्या में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा 14,631 छात्रों (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि अधिकांश छात्रों ने औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है और कुल मिलाकर परिणाम सकारात्मक रहा है।
10वीं में चौथी रैंक पर संयुक्त रूप से 8 विद्यार्थियों ने मारी बाजी
- पीयूष रावत- गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी
- अरमान सिंह चंद- श्री राजेंद्र मेमोरियल अकादमी, बारकोट, उत्तरकाशी
- तमन्ना- एस.वी.एम.आई.सी.एस., चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी
- अजय बहुगुणा- न्यू सुमन व्याकरण आई.सी., बारकोट, उत्तरकाशी
- सृष्टि भट्ट- सी.ए.आई.सी., अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
- श्रद्धा जोशी- विवेकानंद वी.एम.आई.सी., मंडलसेरा, बागेश्वर
- पंकज सिंह बिष्ट- राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, दौलतपुर, हल्द्वानी (नैनीताल)
- अंजलि अटवाल- पी.पी.एस.वी.एम.आई.सी., नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर
Uttarakhand Board High School Result 2025: कुल परीक्षाफल 90.77%