फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board 10th, 12th Result 2020: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए नतीजे, कक्षा 12वीं में ब्यूटी वत्सल और कक्षा 10वीं के गौरव सकलानी ने किया टॉप

Wed, 29 Jul 2020 12:31 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UK Board 10th, 12th Result 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

UK Board 10th, 12th Result 2020: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या अमर उजाला रिजल्ट वेबसाइट  MYRESULTPLUS पर देख सकते हैं। इस बार 12वीं कक्षा में 83.26 प्रतिशत छात्र सफल हुए और 10वीं की परीक्षा में 76.91 प्रतिशत छात्र पास हुए।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस वर्ष कक्षा 10वीं में लड़कियों ने फिर एक बार बाजी मारी है। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 71.39 फीसदी रहा है, वहीं लड़कियों ने 82.65 प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। बात करें 12वीं कक्षा की तो यहां भी लड़कियां, लड़कों से आगे रही हैं। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 76.68 फीसदी रहा है, वहीं लड़कियां 83.63 प्रतिशत से आगे रहीं।

इस बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा में टिहरी के गौरव सकलानी ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 491 अंक प्राप्त किये हैं। वहीं दूसरे स्थान पर काशीपुर की जिज्ञासा और तीसरे स्थान पर शिवानी रावत रहीं।
विज्ञापन


इस वर्ष कक्षा 12वीं में जसपुर की ब्यूटी वत्सल ने राज्य टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर नैनीताल के युगल जोशी और तीसरे स्थान पर ऋषिकेश के राहुल यादव ने अपना स्थान बनाया है।

ये भी पढे़ें : Maharashtra SSC Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा के नतीजे, ऐसे करें डाउनलोड

इस वर्ष कक्षा 12वीं के टॉपर्स:

20507077  ब्यूटी वत्सल
20488736 युगल जोशी
20429505  राहुल यादव
20444482   सार्थक
20457746  वैभव
20479995    दीपक सती
20491233 मुकेश उपाध्याय
20402327 आकाश
20402330  अर्पित त्रिपाठी
20440820 प्रशांत

विज्ञापन

कक्षा 10वीं की टॉपर्स लिस्ट :
 
20049752  गौरव सकलानी
20142106  जिज्ञासा
20069439  शिवानी रावत
20048028 सुमित राणा
20081624    तनुज
20086941     लक्षित सिंह बिष्ट
20047985 आंचल
20079774 ओम प्रपन दीप
20135654 विवेक कुमार दिवाकर
20003712 सुमित राणा


ये भी पढे़ें : BSE Odisha 10th Result 2020: ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का परिणाम, 78.76 प्रतिशत छात्र हुए पास   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें