क्या करना होगा?
इस हैकेथॉन में यूआईडीएआई की ओर से आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े अनामिक (Anonymised) डेटा सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिभागियों को इन डेटा सेट्स का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण रुझान, असामान्यताएं या भविष्य से जुड़े संकेतों की पहचान करनी होगी, ताकि नीति निर्माण और सिस्टम सुधार में मदद मिल सके।
2 लाख रुपये पहला पुरस्कार
पुरस्कारों की बात करें तो पहला पुरस्कार 2 लाख रुपये, दूसरा 1.5 लाख, तीसरा 75 हजार, चौथा 50 हजार और पांचवां पुरस्कार 25 हजार रुपये का होगा। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
- पहला स्थान - 2 लाख रुपये और प्रमाणपत्र
- दूसरा स्थान - 1.5 लाख रुपये और प्रमाणपत्र
- तीसरा स्थान - 75 हजार रुपये और प्रमाणपत्र
- चौथा स्थान - 50 हजार रुपये और प्रमाणपत्र
- पांचवां स्थान - 25 हजार रुपये और प्रमाणपत्र
यूआईडीएआई के हैकथॉन में कौन कर सकता है आवेदन?
- यह प्रतियोगिता देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुली है।
- प्रतिभागियों की आयु 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- छात्र अकेले या अधिकतम पांच सदस्यों की टीम बनाकर हिस्सा ले सकते हैं।
टीम लीडर को प्रोजेक्ट सबमिशन के समय सभी सदस्यों के छात्र पहचान पत्र जमा करने होंगे। यूआईडीएआई और एनआईसी से जुड़े सेवा प्रदाता इस हैकेथॉन में भाग नहीं ले सकते।
UIDAI Hackathon Registration: कैसे करें पंजीकरण?
रजिस्ट्रेशन के लिए सभी प्रतिभागियों को JanParichay पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। लॉगिन के बाद प्रतिभागी event.data.gov.in पर जाकर हैकेथॉन से जुड़ी जानकारी भर सकते हैं। नए उपयोगकर्ताओं को पहले JanParichay पर मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रतिभागियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर लें।
15 दिनों के भीतर जमा करना होगा आइडिया
यह हैकेथॉन पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। लॉन्च के बाद प्रतिभागियों को 15 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन और आइडिया सबमिट करना होगा। शॉर्टलिस्ट की गई टीमों को यूआईडीएआई अधिकारियों और जूरी पैनल के सामने प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया जाएगा। पुरस्कार समारोह दिल्ली या बेंगलुरु में आयोजित हो सकता है, जिसमें चयनित टीमों के यात्रा खर्च यूआईडीएआई द्वारा वहन किए जाएंगे।