फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC Notice: भारतीय छात्र सोच-समझ कर लें चीनी विश्वविद्यालयों में एडमिशन, यूजीसी का नोटिस 

Sat, 26 Mar 2022 10:23 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूजीसी ने अपने नोटिस में कहा कि जो भी छात्र चीनी विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वह चीन द्वारा लागू किए गए सभी कोरोना संबंधी पाबंदियों का अपडेट लेते रहें
विज्ञापन
University Grants Commission - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने शुक्रवार को भारतीय छात्रों को आगाह किया है। यूजीसी ने अपने नोटिस में कहा कि भारतीय छात्र चीन में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन सोच-समझ कर ही करें। यूजीसी ने कहा कि अब तक कई भारतीय छात्र चीन में अपनी उच्च शिक्षा को पूरा करने के लिए वापस नहीं जा सके हैं। दरअसल, चीन में कोरोना महामारी ने एक बार फिर से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। इस कारण भारतीय छात्र संकट की स्थिति का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या कहा यूजीसी ने?
यूजीसी ने अपने नोटिस में कहा कि जो भी छात्र चीनी विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वह चीन द्वारा लागू किए गए सभी कोरोना संबंधी पाबंदियों का अपडेट लेते रहें। अब तक पड़ोसी देश की ओर से पाबंदियों में कोई भी ढ़ील नहीं दी गई है। चीनी प्रशासन के अनुसार भी शिक्षा ऑनलाइन ही मुहैया कराई जाएगी। यूजीसी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के नियमानुसार बिना किसी पूर्व अनुमति के ऑनलाइन माध्यम से ली गई डिग्रियों को अब तक मान्यता नहीं दी गई है। 

नवंबर 2020 से रद्द है सभी वीजा
कोरोना महामारी के कारण चीन ने साल 2020 से अब तक देश की यात्रा पर कई प्रतिबंध लगा रखें हैं। कई भारतीय छात्र अब भी वीजा का इंतजार कर रहे हैं। कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा रहा है। जबकि चीनी विश्वविद्यालयों ने आगामी सत्र के लिए नोटिस जारी कर दिया है। यही कारण है कि यूजीसी ने भारतीय छात्रों को आगाह किया है। बीते दिनों एमईए के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी बताया था कि चीन के सामने कई बार भारतीय छात्रों के ऊपर संकट का मुद्दा उठाया गया है। हालांकि, उन्होंने बताया था कि अब तक चीनी अधिकारियों की ओर से इस पर सकारात्मक जवाब नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें