फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: यूजीसी ने दीक्षांत समारोह-विशेष अवसरों पर हथकरघा कपड़ों से बने परिधान पहनने की अपील, पढ़ें क्या-क्या कहा

Thu, 18 Jan 2024 01:19 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को दीक्षांत समारोह जैसे विशेष अवसरों के लिए हथकरघा कपड़ों से बने वस्त्रों का उपयोग करने की बात को दोहराया है।
विज्ञापन
UGC - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को दीक्षांत समारोह जैसे विशेष अवसरों के लिए हथकरघा कपड़ों से बने वस्त्रों का उपयोग करने की बात को दोहराया है। आयोग ने 2015 और 2019 में इस संबंध में विश्वविद्यालयों को एक संदेश भेजा था। यूजीसी ने कहा है कि हथकरघा कपड़ों से बने परिधान भारत की जलवायु में अधिक आरामदायक होते हैं और गर्व की भावना भी पैदा करते हैं।

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव मनीष आर जोशी ने कहा कि यूजीसी के सुझाव को मानते हुए, कई विश्वविद्यालयों ने पहले से ही अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान औपचारिक पोशाक के लिए हथकरघा कपड़ों पर स्विच कर लिया है। हालांकि, यह देखा गया है कि कुछ विश्वविद्यालयों ने अभी भी दीक्षांत समारोह के दौरान अपने औपचारिक ड्रेस कोड में बदलाव नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे विश्वविद्यालयों से फिर से अनुरोध है कि विश्वविद्यालय हथकरघा कपड़ों को औपचारिक पोशाक के रूप में अपनाने पर विचार करें। हथकरघा कपड़ों के उपयोग से न केवल भारतीय होने पर गर्व की भावना पैदा होगी बल्कि देश में हथकरघा उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा, जो कई लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों से इस संबंध में की गई कार्रवाई को तस्वीरों और वीडियो के साथ साझा करने का भी अनुरोध किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें