दिसंबर 2019 में हुई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (University Grants Commission - UGC NET December 2019) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ही नतीजे जारी कर दिए हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2019 के नतीजे एनटीए की आधिकारिक पर अपलोड किए गए हैं। इपरीक्षा के लिए कुल 10,34,872 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 7,93,813 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 60,147 अभ्यर्थी सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सफल हुए हैं, जबकि 5,092 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) दोनों के लिए सफल हुए हैं। डायरेक्ट लिंक आपको इस खबर में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2019 का आयोजन 2 दिसंबर 2019 से लेकर 6 दिसंबर 2019 तक देशभर के विभिन्न शहरों में बने सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। कुल 81 विषयों के लिए यह परीक्षा हुई थी। हालांकि नागरिकता कानून 2019 और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (CAA and NRC) पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर असम और मेघालय के कुछ शहरों में परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहट, सिलचर, शिवसागर, तेजपुर और मेघालय के शिलॉन्ग में ये परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को आयोजित की गई थी।
ये भी पढ़ें : कुछ ऐसी बातें, जिनमें से एक भी अपनाई तो उत्साह से भर जाएगा आपका आने वाला साल
इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत के सरकारी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त होने की अनिवार्य अहर्ता प्राप्त हो जाती है। हालांकि अंतिम नियुक्ति संस्थान में निकलने वाली रिक्तियों और वहां की भर्ती प्रक्रिया पर ही निर्भर करती है।
बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का आयोजन पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा ही किया जाता था। कुछ समय पहले यूजीसी ने यह परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को दे दी।
डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
NET रिजल्ट के लिए जारी नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।