NSPGS: पात्रता मानदंड
एनएसपीजीएस के लिए पात्रता मानदंड के तहत केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो नियमित, फुल-टाइम मोड में अपने पहले पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले रहे हैं। जो छात्र पहले से पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्राप्त कर चुके हैं, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।
इसके अलावा, NSPGS के अनुसार छात्र का आयु सीमा 30 वर्ष से कम होना चाहिए। यदि छात्र एकीकृत कार्यक्रमों में दाखिला ले रहे हैं, तो उन्हें केवल पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए ही छात्रवृत्ति मिलती है।
छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज
चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
- कक्षा 9 से लेकर वर्तमान तक के अंक पत्र और प्रमाण पत्र।
- पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रोविजनल या फाइनल एडमिशन पत्र।
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस।
- आधार से लिंक बैंक पासबुक (जिससे छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्र के खाते में ट्रांसफर हो सके)।
- फीस रसीद नंबर और नामांकन नंबर।
यूजीसी और एनएसपी पोर्टल पर समय-समय पर धनराशि के वितरण और आगे की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। एनएसपीजीएस के तहत वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।