फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result: यूजीसी नेट परिणाम को लेकर अहम सूचना जारी, इस दिन आएंगे रिजल्ट

Sun, 20 Feb 2022 03:38 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Result Update: यूजीसी ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। कुल 81 विषयों की परीक्षा देशभर के 837 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
UGC NET Result Update - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Result Update: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्टीय पात्रता परीक्षा (UGC NET), 2021 के परिणाम को लेकर अहम सूचना जारी की है। यूजीसी ने बताया है कि नेट दिसंबर, 2020 और जून, 2021 परीक्षा के परिणाम एक या दो दिन में जारी किए जा सकते हैं। यूजीसी ने इसे लेकर प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। 
विज्ञापन

UGC NET Result Update:  यूजीसी ने नोटिस में क्या कहा?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि कोरोना महामारी के कारण इस बार दिसंबर, 2020 और जून, 2021 सत्र की नेट परीक्षा एक साथ ही कराई गई थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इन परीक्षाओं का आयोजन 20 नवंबर, 2021 से लेकर 5 जनवरी, 2022 तक देशभर के 239 शहरों में किया था। 

UGC NET Result Update: 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया पंजीयन
यूजीसी ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। कुल 81 विषयों की परीक्षा देशभर के 837 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया जारी है। यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार का कहना है कि यूजीसी एनटीए के साथ मिलकर परिणाम पर काम कर रही है। यह कोशिश की जा रही है कि परिणाम एक या दो दिन में जारी कर दिए जाएं। उन्होंने उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी हैं। 

यूजीसी की प्रेस विज्ञप्ति को डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

UGC NET 2021 Result: कैसे डाउनलोड करेंगे परिणाम?

परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे यूजीसी नेट, 2021 परीक्षा परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां अपनी विषय का चयन करें।

5. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

6. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

8. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें