फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result 2025: पिछले वर्षों में कब-कब आया यूजीसी नेट का रिजल्ट? जानिए क्या है आगे की प्रक्रिया

Sat, 12 Jul 2025 01:42 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के नतीजों का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले पांच वर्षों में जून सत्र का रिजल्ट कब जारी हुआ।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Result 2025: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून 2025 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। अब अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा यह परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


5 जुलाई को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 8 जुलाई 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। अब सभी की नजर यूजीसी नेट के नतीजों की घोषणा पर टिकी है।

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पिछले पांच वर्षों में जून सेशन का रिजल्ट कब जारी हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार परिणाम किस तारीख तक आ सकता है। इसके अलावा, रिजल्ट के बाद की आगे की प्रक्रिया क्या होती है, यह जानना भी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

परीक्षा परीक्षा तिथि परिणाम तिथि
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 3 जनवरी से 16 जनवरी, 2025 22 फरवरी, 2025
यूजीसी नेट जून 2024 21 अगस्त से 5 सितंबर, 2024 17 अक्बतूर, 2024
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 6 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2023 19 जनवरी, 2024
यूजीसी नेट जून 2023 (चरण 1) 13 जून से 17 जून, 2023 25 जुलाई, 2023
यूजीसी नेट जून 2023 (चरण 2) 19 जून से 22 जून, 2023 25 जुलाई, 2023
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

यूजीसी नेट रिजल्ट के बाद क्या?

यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्कोरकार्ड में उन्हें विषय के अनुसार प्रतिशत (पर्सेंटाइल), कटऑफ अंक (कैटेगरी के अनुसार) और यह जानकारी मिलती है कि वे जेआरएफ (Junior Research Fellowship) या केवल असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हैं या नहीं।

अगर कोई उम्मीदवार जेआरएफ में सफल होता है, तो वह पीएचडी या उच्च शोध के लिए फेलोशिप अनुदान पाने का हकदार होता है। वहीं, अगर कोई सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य होता है, तो वह भारत के किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें