3 से 27 जनवरी के बीच हुई परीक्षा
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा भारत के कई शहरों में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 85 विषय शामिल थे। पहले यह परीक्षा 3 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक होनी थी, लेकिन मकर संक्रांति और पोंगल पर्व को ध्यान में रखते हुए बाद में 15 जनवरी 2025 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद स्थगित परीक्षा को 21 और 27 जनवरी को करवाया गया।
अनंतिम उत्तर कुंजी हो चुकी जारी
एजेंसी ने 31 जनवरी को यूजीसी नेट परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी। साथ ही एनटीए ने इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी थी। उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी थी।
परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर के लिए कुल 3 घंटे (180 मिनट) का समय था। साथ ही दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 को मिलाकर उम्मीदवारों को कुल 150 प्रश्न दिए जाते हैं। इसके अवाला, परीक्षा में नकारात्मक अंकन योजना नहीं है।