UGC NET June 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।
यह परीक्षा तीन अलग-अलग श्रेणियों में पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जा रही है। JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 जून 2026 से डाउनलोड होगी और एडमिट कार्ड 15 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।