फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana TET Exam Date: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, जून में होगी परीक्षा; देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 26 May 2026 12:06 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana TET Exam Dates OUT: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार पूरा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का मुख्य गेट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana TET Exam Dates: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026) की नई तिथियों की घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड ने जनवरी में HTET परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया था।

 

इवेंट तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 24.12.2025 (शाम 5:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04.01.2026 (मध्यरात्रि) (बढ़ाकर 05.01.2026 कर दी गई)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 05.01.2026 (मध्यरात्रि)
आवेदन में सुधार (Correction Window) 04.01.2026 से 05.01.2026 तक
प्रवेश पत्र (Admit Card) बाद में घोषित किया जाएगा
परीक्षा तिथि 13-14 जून 2026

दो सत्रों में होगी परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जानकारी दी है कि एचटेट 2026 परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो सत्रों में संपन्न होगी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर हाई-सिक्योरिटी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गतिविधि या अनुचित साधनों के उपयोग को रोका जा सके।
विज्ञापन

परीक्षा में कड़े सुरक्षा इंतजाम

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) को इस बार पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा बोर्ड ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। परीक्षा के दौरान नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा-न्यूमेरिक नंबर और हिडन सिक्योरिटी फीचर्स लगाए जाएंगे। इससे यदि कोई प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर जाता है तो उसकी जानकारी तुरंत बोर्ड मुख्यालय तक पहुंच जाएगी।

बोर्ड की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष टीमें भी गठित की जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन और परीक्षा की पूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें