फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट का परिणाम घोषित, 1.28 लाख लोग पीएचडी के लिए योग्य; कटऑफ भी हुई जारी

Mon, 21 Jul 2025 08:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June 2025 Result: एनटीएन ने जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। नतीजों के साथ कटऑफ भी जारी की गई है।
 
विज्ञापन
UGC NET Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज, 21 जुलाई को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा चक्र के माध्यम से 1,28,179 उम्मीदवारों ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। एनटीए ने नतीजों के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है। स्कोरकार्ड और अंतिम उत्तरकुंजी, दोनों आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5,269 योग्य घोषित

परिणाम पीडीएफ के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए कुल 10,19,751 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 7,52,007 ने परीक्षा दी। इनमें से 5,269 को जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए अर्ह घोषित किया गया है। वहीं, सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए कुल 54,885 को और पीएचडी के लिए कुल 1,28,179 को योग्य घोषित किया गया है।
 
कुल पंजीकरण 10,19,751
परीक्षा में शामिल हुए 7,52,007
जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य घोषित हुए 5,269
सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य घोषित हुए 54,885
केवल पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य घोषित हुए 1,28,179

एनटीए की ओर से 85 विषयों के लिए जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच 10 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। परीक्षा 10,19,751 उम्मीदवारों के लिए देशभर में स्थित 285 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
 
विज्ञापन

UGC NET Scorecard Download: यूजीसी नेट का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • “UGC NET June 2025 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के लिए विवरण सबमिट करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें