फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET June 2025: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Tue, 08 Jul 2025 09:24 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June Answer Key 2025: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्ति दर्ज करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क के साथ ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET June Answer Key 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET June Answer Key 2025: अगर आपने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा दी है और आंसर की को लेकर कोई आपत्ति है, तो आपके पास आज यानी 8 जुलाई 2025 तक का ही समय है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो आज शाम 5 बजे तक खुली है। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। ध्यान रहे कि शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। आपत्तियों पर विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है तो उसी के आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

इस प्रकार होगी स्कोर की गणना

यूजीसी नेट 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी में उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी जैसे नाम, परीक्षा तिथि, विषय आईडी, शिफ्ट, प्रश्न आईडी और सही विकल्प आईडी शामिल होती है। विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर UGC NET 2025 का परिणाम तैयार किया जाएगा।

यूजीसी नेट 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, पेपर 1 और पेपर 2 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। किसी भी गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (negative marking) नहीं किया जाएगा। यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। उम्मीदवार इस अंकन योजना का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं।

ऐसे दर्ज कराएं उत्तर कुंजी पर आपत्ति

  • आधिकारिक वेबसाइट पर ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • लॉगिन करें अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • ‘Display Question Paper and Answer Key Challenge’ लिंक पर क्लिक करें लॉगिन के बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी देखें, जिन प्रश्नों के उत्तर से आप असहमत हैं, उन्हें ध्यान से जांचें।
  • जिन प्रश्नों पर आपत्ति है, उन्हें चुनें और सही उत्तर का प्रमाण अपलोड करें (यदि उपलब्ध हो)।
  • प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से)।
  • भुगतान के बाद आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए रसीद सेव या प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें