इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री: 10 से 13 जुलाई तक चॉइस फिलिंग
इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल और फार्मेसी कोर्स में लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए बीसीईसीईबी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इन कोर्सेज के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई 2025 तक चलेगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 और 22 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
लिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन: 12 से 15 जुलाई तक करें नामांकन
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस परीक्षा (DCECE) के तहत पहले राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन 8 जुलाई 2025 को जारी किया जा चुका है। जिन विद्यार्थियों को किसी संस्थान में सीट आवंटित की गई है, वे आवंटन के बाद यदि किसी तरह की आपत्ति हो तो उसे 9 जुलाई 2025 तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद, जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, वे 12 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पैरामेडिकल (PM/PMM) कोर्स: 14 जुलाई से चॉइस फिलिंग
पैरामेडिकल (PM/PMM) कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत 14 जुलाई 2025 से होगी। डीसीईसीई परीक्षा में योग्य पाए गए अभ्यर्थी इसी दिन से ऑनलाइन माध्यम से अपने पसंदीदा संस्थानों और कोर्सेज के लिए चॉइस प्रेफरेंस भर सकेंगे। यह प्रक्रिया केवल एक बार ही आयोजित की जाएगी, इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि सभी अभ्यर्थी समय रहते अपने विकल्प सावधानीपूर्वक भरें।
यदि कोई उम्मीदवार पहले राउंड में चॉइस फिलिंग नहीं करता है, तो उसे बाद में दोबारा यह मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में मनचाहे कॉलेज और कोर्स में दाखिला पाने के लिए यह प्रक्रिया समय पर और पूरी तैयारी के साथ पूरी करें।