फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2022: यूजीसी नेट के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 22 May 2022 10:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June 2022: यूजीसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
UGC NET June 2022 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET June 2022: यूजीसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की नई समय-सीमा अब 30 मई, 2022 है। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं। यह घोषणा यूजीसी चेयरमैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए की। उन्होंने कहा कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए उम्मीदवारों की गुजारिश के आधार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 मई 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UGC NET 2022: यूजीसी नेट के आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा शुरू, यहां जानें प्रक्रिया    
 

उल्लेखनीय है कि यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एनटीए ने यूजीसी-नेट के विलय दिसंबर 2021 और जून 2022 चक्रों के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो खोली थी। इन परिवर्तनों को करने की समय-सीमा 23 मई, 2022 की रात नौ बजे थी। यूजीसी नेट साल में दो बार आयोजित किया जाता है। हालांकि, इस बार यूजीसी नेट के जून 2022 के सेशन को कोविड -19 के कारण दिसंबर 2021 सेशन के स्थगित होने के कारण मर्ज कर दिया है। 
 
विज्ञापन

यूजीसी नेट जून 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर प्रदर्शित 'यूजीसी नेट दिसंबर 2021/ जून 2022 पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • चरण 4: अब उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत विवरण भरें और पंजीकरण करें।
  • चरण 5: यहां अपनी पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें।
  • चरण 6: अब फॉर्म भरें, फोटो अपलोड करें और एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें।
  • चरण 7: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें