फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC-NET Exam 2020: एनटीए ने आगे बढ़ाई तारीख, 24 सितंबर से होगी परीक्षा

Mon, 14 Sep 2020 07:06 PM IST
गौरव पाण्डेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। पहले 16 सितंबर से 25 सितंबर तक होने वाली ये परीक्षा अब 24 सितंबर से आयोजित की होगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इसकी तारीखों और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) की परीक्षाओं की तिथियों में टकराव हो रहा था। 

विज्ञापन




एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने कहा, 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 16, 17, 22 और 23 सितंबर को आईसीएआर की परीक्षाएं आयोजित करवाएगी। इसे देखते हुए यूजीसी-नेट 2020 परीक्षा को 24 सितंबर से करवाने का फैसला लिया गया है।' उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षार्थियों को दोनों परीक्षाएं देनी थीं, ऐसे में उन्होंने अनुरोध किया था कि परीक्षा की तारीख बदली जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें