UGC NET 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित होने वाली है, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी थी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय अपनी पसंद के चार शहरों का चयन करने की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद यह परीक्षा शहर स्लिप जारी की गई है।
UGC NET JRF : 10 मार्च तक चलेगी परीक्षा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार यूजीसी नेट आयोजित करता है। परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के सत्र की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 10 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।