अमर उजाला
Mon, 13 February 2023
कॉलेज और विश्वविद्यालयों में दाखिलों के लिए Common University Entrance Test यानी CUET UG 2023 के आवेदन शुरू हो गए हैं।
CUET UG 2023 आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को निर्दिष्ट प्रारूप के अनुसार दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
हालिया तस्वीर या तो रंगीन या काले और सफेद रंग की होनी चाहिए जिसमें 80% चेहरा (मास्क के बिना) व्हाइट बैकग्राउंड पर कान सहित दिखाई दे। तस्वीर और हस्ताक्षर jpg/jpeg प्रारूप में होने चाहिए।
वहीं, स्कैन की गई तस्वीर का आकार 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए। जबकि स्कैन किए गए हस्ताक्षर का आकार 04 केबी से 30 केबी के बीच होना चाहिए।
एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस आदि श्रेणी और पीडब्ल्यूडी के प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी की साइज पीडीएफ फॉर्मेट में 50 केबी से 300 केबी के बीच ही होनी चाहिए।
CUET UG 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई