फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET December 2022: यूजीसी नेट के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 28 Feb 2023 06:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा के तीसरे चरण के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की है।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET December 2022 Phase-3 Exam City Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा के तीसरे चरण के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना पर्ची को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन

 

NTA ने UGC NET दिसंबर 2022 के तीसरे चरण की परीक्षा शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना जारी की है। UGC NET दिसंबर 2022 के तीसरे चरण की परीक्षा आठ विषयों के लिए तीन मार्च से छह मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। UGC NET के तीसरे चरण की परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक को आवेदकों को उनके परीक्षा केंद्र के बारे में अग्रिम रूप से अवगत कराने के लिए सक्रिय किया गया है।
 

एनटीए ने एक बयान में कहा, "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए यूजीसी नेट प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।" यूजीसी नेट 2023 फेज-3 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।

 

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UGC NET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • UGC NET Dec 2022 फेज-3 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, सुरक्षा कोड के साथ लॉग इन करें।
  • UGC NET परीक्षा सिटी स्लिप 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
विज्ञापन

बता दें कि एनटीए 28 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक UGC NET के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके UGC NET परीक्षा सिटी इंटिमेशन 2023 की जांच कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने इससे पहले यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के पहले और दूसरे चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें