फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Result 2023: सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छठवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 28 Feb 2023 06:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Simultala Vidyalaya Class 6 Result: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के छठवीं कक्षा (सत्र 2023-24) में नामांकन के लिए आयोजित मुख्य प्रवेश परीक्षा, 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
BSEB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Simultala Vidyalaya Class 6 Result Released: बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के छठवीं कक्षा (सत्र 2023-24) में नामांकन के लिए आयोजित मुख्य प्रवेश परीक्षा, 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार परिणाम आधिकारिक वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी तीन जनवरी 2023 को जारी की गई थी और इसके खिलाफ आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। बीएसईबी ने एक ट्वीट में उल्लेख किया कि आपत्ति उठाने विडों को पांच जनवरी से आठ जनवरी, 2023 के बीच सक्रिय की गई थी। इसके बाद अब रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किया गया है। परिणाम अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर तैयार किया गया है। बीएसईबी ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • रिजल्ट रिलीज लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और परिणाम देखने के लिए सबमिट करें।
  • इसे पढ़ें, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें