फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2019: दिसंबर की परीक्षा के लिए एक्टिव हुआ रजिस्ट्रेशन लिंक

Mon, 09 Sep 2019 09:04 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UGC NET 2019
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) दिसंबर 2019 परीक्षा पंजीकरण 9 सितंबर 2019 से शुरू हो गए हैं। NTA ने रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण nta.ac.in या ntanet.nic पर किया जा सकता है। UGC NET 2019 परीक्षा का दिसंबर सत्र 2 दिसंबर से 6 दिसंबर 2019 तक होने वाला है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथि-
UGC NET पंजीकरण तिथि - 9 सितंबर - 9 अक्टूबर 2019 
UGC NET एडमिट कार्ड - 9 नवंबर 2019 
UGC NET परीक्षा तिथि - 2 दिसंबर से 6 दिसंबर 2019 तक
UGC NET परीक्षा परिणाम - 31 दिसंबर 2019

आयु सीमा-
1. सामान्य श्रेणी - 30 वर्ष
2. ओबीसी, एसटी / एससी / पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर - पांच साल की छूट
3. एलएलएम डिग्री धारक - तीन साल की छूट

UGC NET 2019: आवेदन शुल्क
1. सामान्य / अनारक्षित श्रेणी:  800 / -
2. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 400 / -
3. एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ट्रांसजेंडर: 200 /

ऐसे करें आवेदन-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद 'UGC NET 2019 दिसंबर पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: जरूरी जानकारी दर्ज करें। अब आपको पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी।
चरण 4: अब आप यूजीसी नेट पंजीकरण संख्या का उपयोग करके, यूजीसी नेट पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लॉगइन करें।
चरण 5: आवेदन पत्र भरने के बाद फोटो अपलोड करें
चरण 6: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

ये भी पढ़ें- 17 साल की उम्र में वकील बने थे जेठमलानी, फीस थी करोड़ों में, उनके जीवन से जुड़ी 15 बातें

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...( अभी लिंक एक्टिव नहीं है)
विज्ञापन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें