UGC NET Answer Key Challenge: प्रति चुनौती प्रश्न-उत्तर के लिए 200 रुपये शुल्क
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार, जो उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे चैलेंज विंडो के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर चुनौती दे सकते हैं और चुनौती शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रति उत्तर के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
फैक्स या ई-मेल और किसी अन्य मायध्म से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों से आपत्तियां मिलने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
UGC NET Answer Key: आपत्तियां कैसे दर्ज करें?
UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पांच चरणों में आयोजित की गई थी। UGC NET दिसंबर 2022 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :-