फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Answer Key 2020: यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 7 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 

Fri, 06 Nov 2020 11:21 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UGC NET 2020
विज्ञापन

UGC NET Answer Key 2020: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर नेट की उत्तर कुंजी जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए अपनी 'आंसर की' डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 55 विषयों के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी की है।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-CAT 2020: 29 नवंबर को है परीक्षा, मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव

 

7 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
अभ्यर्थी यूजीसी नेट जून 2020 परीक्षा की ‘आंसर की’ को 7 नवंबर तक चुनौती दे सकते हैं। अभ्यर्थी विभिन्न प्रश्नों की ‘आंसर की’ को लेकर कल तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षार्थियों को हर ‘आंसर की’ के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि एनटीए ने 24 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच आयोजित हुई नेट की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस दौरान अपनी नेट की परीक्षा दी थी, वे आसंर की को डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि अभी नेट की परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर तक होना है।

इसे भी पढ़ें-इस सूबे में आठवीं कक्षा के छात्रों को नहीं देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, इस तरह पास होंगे फेल छात्र


ऐसे डाउनलोड करें नेट की आंसर की
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपकी आंसर की डाउनलोड हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें