UGC NET 2022: कब होनी है परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा /UGC NET 2022 के फेज-2 यानि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 12, 13 और 14 अगस्त को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस बार यूजीसी नेट परीक्षा दो फेज में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा 8, 9, 11 और 12 जुलाई को आयोजित की गई थी।
UGC NET 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान होगा। इसमें 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उनके डोमेन का होगा। इसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
कब तक जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से परीक्षा के प्रवेश पत्र UGC NET 2022 के फेज-2 के प्रवेश पत्र को जारी करने को लेकर कोई भी तारीख नहीं जारी की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रवेश पत्र को 5 अगस्त, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UGC NET Admit Card Phase-2 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।