UGC NET 2022: 30 अप्रैल से शुरू हुए थे आवेदन
हजारों उम्मीदवार पिछले महीने से यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2022 से शुरू की गई थी। एनटीए की ओर से यूजीसी नेट के लिए आवेदन पहले 20 मई, 2022 फिर विस्तारित अवधि के तहत 30 मई, 2022 तक स्वीकार किए गए थे। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 21 मई, 2022 से 23 मई, 2022 तक का समय दिया गया था।
UGC NET Admit Card 2022: पहले परीक्षा तिथि की होगी घोषणा
अब एनटीए की ओर से पहले परीक्षा तिथि तय की जाएगी। उसके बाद परीक्षा केंद्रों के शहरों की घोषणा करते हुए सूची और एग्जाम सिटी इंफोर्मेशन स्लिप जारी की जाएगी। इसके बाद एनटीए द्वारा दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एडमिट कार्ड आजकल में जारी किए जा सकते हैं, लेकिन यह भ्रामक है।
JEE Main & NEET UG 2022: परीक्षाओं के कारण देरी संभव
एनटीए की ओर से पहले परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें देरी का मुख्य कारण एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 परीक्षा का पहला चरण जोकि जून 2022 के अंतिम सप्ताह में निर्धारित है और दूसरा चरण जोकि जुलाई 2022 में निर्धारित है। इसके अलावा एनटीए की ओर से ही मेडिकल दाखिलों के लिए नीट यूजी परीक्षा कर आयोजन भी जुलाई में किया जा रहा है।