फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Admit Card 2020: जानिए कब जारी होगा प्रवेश पत्र और कब है परीक्षा

Sat, 19 Sep 2020 12:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

UGC NET Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगी। एनटीए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगी। हालांकि, अभी एनटीए की तरफ से एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


नेट की परीक्षा पहले 16 सितंबर से शुरू हो रही थी। लेकिन इसे स्थगित करके अब 24 सितंबर कर दिया है। बता दें कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से अन्य प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह नेट की परीक्षा में भी विलंब हुआ है। इससे पहले तक आमतौर पर नेट की परीक्षा से पंद्रह दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाता था। लेकिन इस साल अभी तक प्रवेश पत्र को लेकर एनटीए की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जबकि, नेट की परीक्षा में अब बेहद कम दिन बचे हैं।

इसे भी पढ़ें-NATA Result 2020: सेकेंड टेस्ट का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन



नेट-जेआरएफ निकालने के लिए आपको दो पेपर देने होते हैं, जिनमें से एक पेपर हर विषय के लिए जनरल जबकि दूसरा विषय पर आधारित होता है। यूजीसी- नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपरों के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलते हैं। बता दें कि जब नेट के लिए एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें