फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Admit Card 2020: 29, 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

Thu, 24 Sep 2020 05:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UGC NET 2020
विज्ञापन

UGC NET Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानि 24 सितंबर, 2020 को कुछ पेपरों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि ये एडमिट कार्ड 29 सितंबर, 30 सितंबर और 01 अक्टूबर, 2020 को होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किए हैं। एनटीए ने ये प्रवेश पत्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल यूजीसी नेट की परीक्षा आज यानि 24 सितंबर से शुरू हो गई है। परीक्षा पांच नवंबर तक कई पालियों में होंगी। एनटीए ने विषयवार शेड्यूल के हिसाब से एडमिट कार्ड जारी किया है। हाल ही मेें एनटीए ने इन दो दिनों मेॆ होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए थे। बाकी अन्य विषयों के लिए जल्द ही एनटीए एडमिट कार्ड जारी करेगी। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए।

UGC NET Admit Card 2020: ऐसे डाउनलोड करें - 

विज्ञापन

चरण - 1 सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in है।
चरण - 3 यहां आपको “UGC NET admit card 2020” का लिंक मिलेगा।
चरण - 4 जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
चरण - 5 आप जहां अपनी जानकारी भरने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
UGC NET Admit Card 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले बड़ा ऐलान, राज्य में जल्द होंगी 25000 पदों पर सरकारी भर्तियां

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें