शिक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा 'परीक्षा प्रक्रिया की सर्वोच्च स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द किया जाता है। नई परीक्षा कराई जाएगी और उसकी जानकारी जल्द साझा कर दी जाएगी।
मामले की व्यापक जांच सीबीआई करेगी।' यूजीसी-नेट परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए देना जरूरी है।
UGC NET 2024: क्या हैं परीक्षा की नई तारीखें
यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच में आयोजित की जाएंगी। वहीं सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए 25-27 जुलाई 2024 की तारीखें निर्धारित की गईं हैं।