फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2023 Admit Card: यूजीसी नेट के दूसरे चरण का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 16 Jun 2023 06:58 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट फेज 2 का  एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट फेज 2 का  एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले एनटीए ने यूजीसी नेट फेज 1 का एडमिट कार्ड 10 जून, 2023 को जारी किया था। UGC NET पहले चरण की परीक्षा 13 से 17 जून, 2023 तक होनी है, जबकि UGC NET के दूसरे चरण की परीक्षा 19 से 22 जून, 2023 तक चलेगी।

UGC NET ऐसे करें डाउनलोड

  • UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।

  • UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन पेज पर आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन विवरण दर्ज करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड / हॉल टिकट को डाउनलोड करें।

      

UGC NET 2023 के पहले चरण और दूसरे चरण की परीक्षा के लिए UGC NET परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 08 जून, 2023 को जारी की गई थी। परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन

भारतीय विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर बनने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें