UGC NET 2022: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा UGC NET 2022 फेज-2 परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2022 से लेकर 22 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कुल 23 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
UGC NET 2022: कब जारी होगा प्रवेश पत्र
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा UGC NET 2022 फेज-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र को 16 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा शहर के आवंटन की सूचना और शेष विषय (विषयों) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना एनटीए की वेबसाइट पर यथा समय प्रदर्शित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in देखें।