फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र, यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में 5 प्रतिशत क्रेडिट जोड़ने का निर्देश

Thu, 27 Mar 2025 10:10 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

University Grants Commission: अब स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों को अपनी डिग्री के कुल क्रेडिट में से 5% क्रेडिट भारतीय ज्ञान प्रणाली से अर्जित करने होंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. मनीष जोशी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
UGC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC: स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों को पांच फीसदी क्रेडिट भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) से अर्जित करने होंगे। यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से बुधवार को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा है कि कुल क्रेडिट में से 50 फीसदी प्रमुख विषयों (मेजर डिसिप्लिन) से होने जरूरी होंगे।

विज्ञापन


इसमें आगे लिखा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) के समावेशन हेतू यह दिशा-निर्देश है। 

विज्ञापन

भारतीय ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देने की योजना

इसके तहत स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठयक्रमों के छात्रों को भारतीय ज्ञान प्रणाली की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यूजी और पीजी पाठयक्रमों के छात्रों को कुल क्रेडिट में से पांच फीसदी क्रेडिट भारतीय ज्ञान प्रणाली की पढ़ाई के बाद अर्जित करने होंगे। यूजीसी भारत की विस्तृत बौद्धिक विरासत को संरक्षित व विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में सुव्यवस्थित रूप से एकीकृत करने का कार्य कर रहा है।

यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

प्रोफेसर के प्रशिक्षण का काम जारी

यूजीसी उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर को भी भारतीय ज्ञान प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दे रहा है। इसका मकसद युजी और पोजी पाठयक्रमों में पढ़ाई से पहले शिक्षकों को भी तैयार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें