फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: बदलेगा उच्च शिक्षा का पाठ्यक्रम! समय की मांग के हिसाब से होगा सुधार; यूजीसी ने दिए निर्देश

Thu, 01 May 2025 06:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC: यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रम संशोधन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। यूजीसी सचिव ने कहा कि हमें आज की और भविष्य की चुनौतियों के अनुसार नई पीढ़ी को तैयार करना होगा।
 
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, UGC - फोटो : X(@ugc_india)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से आग्रह किया है कि वे अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में समयानुसार बदलाव करें। तेजी से बदलती दुनिया की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आयोग का कहना है कि अब शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, जीवन कौशल और ‘करके सीखने’ जैसे तत्वों को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि विषयवस्तु का अनावश्यक बोझ घटाया जा सके और शिक्षा अधिक प्रभावशाली बन सके।

विज्ञापन


यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रम संशोधन को प्राथमिकता देने और उनके और उनके संबद्ध कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों के पाठ्यक्रम को अपडेट, उनकी समीक्षा और कार्यान्वयन के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।
 

विज्ञापन

स्कूली शिक्षा में पहले ही शुरू हो चुका है बदलाव

स्कूली शिक्षा में यह बदलाव पहले ही शुरू हो चुका है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत स्कूल स्तर पर पाठ्यक्रमों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में प्रकाशित नई पाठ्यपुस्तकों में विषय-सामग्री को घटाकर छात्रों के कौशल विकास, जीवन-प्रबंधन की क्षमताओं और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया है।

कुलपतियों और प्राचार्यों को भेजा पत्र

यूजीसी ने इस दिशा में एक ठोस कदम उठाते हुए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि एनईपी-2020 की सिफारिशों के अनुरूप सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों के पाठ्यक्रमों को तुरंत संशोधित किया जाए। इन पाठ्यक्रमों में क्रेडिट फ्रेमवर्क और योग्यता ढांचे को इस तरह तैयार किया जाए कि अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप और कौशल विकास को आवश्यक स्थान दिया जा सके।

भविष्य की चुनौतियों के अनुसार नई पीढ़ी को तैयार करना होगा: यूजीसी सचिव

यूजीसी के सचिव मनीष आर. जोशी ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि दुनिया में तकनीक और नवाचार हर क्षण बदल रहे हैं, ऐसे में शिक्षकों और संस्थानों को भी समय के साथ खुद को अपडेट करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें आज की और भविष्य की चुनौतियों के अनुसार नई पीढ़ी को तैयार करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें