विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने कैंपस में ‘वुमन फ्रेंडली’ माहौल बनाने का आदेश दिया है। उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों, शिक्षकों और वहां पढ़ने वाली छात्राओं की बढ़ती शिकायतों के आधार पर यूजीसी ने पत्र लिखकर यह आदेश दिया है।
यूजीसी ने इससे पहले भी महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया था। इसके लिए 2016 में यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों व विश्वविद्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य घोषित कर दिया था। लेकिन कई विश्वविद्यालयों ने अभी तक महिलाओं के लिए अलग से आंतरिक शिकायत समिति तक का गठन नहीं किया है।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ 112, जानें कितने काम का है यह नंबर