फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2024: क्या स्थगित होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा? यूजीसी चेयरमेन ने साफ की स्थिति, बताया कब होंगे एग्जाम

Sun, 17 Mar 2024 05:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2024: सीयूईटी-यूजी परीक्षा 15 मई से 31 मई 2024 के बीच आयोजित होनी निर्धारित है। अभ्यर्थी को परीक्षा स्थगन की चिंता सता रही है। ऐसे में यूजीसी के चेयरमेन जगदेश कुमार ने स्तिथि को स्पष्ट किया है। परीक्षा स्थगन की खबरों पर कुमार ने स्पष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन
एम जगदीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2024 Exam Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी के आवेदकों के लिए बड़ी खबर है। 16 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया, जिसके बाद से ही सीयूईटी-यूजी के आवेदक असमंजस में थे कि परीक्षा पहले सूचित किए कार्यक्रम के अनुसार ही होगी या नहीं। ऐसे में आज यूजीसी के चेयरमेन जगदेश कुमार ने स्थिति को साफ करते हुए एक ट्वीट किया है।

विज्ञापन


यूजीसी के चेयरमैन जगदेश कुमार ने कहा कि सीयूईटी-यूजी पहले की घोषणा के अनुसार 15 मई से 31 मई 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा और लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के मद्देनजर इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की डेटशीट जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) प्रमुख ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम के आधार पर परीक्षा की तारीखें बदल सकती हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान की घोषणा की। लोकसभा चुनाव की शुरूआत 19 अप्रैल को पहले चरण के साथ होगी और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
विज्ञापन


जगदेश कुमार ने एक्स पर पोस्ट में कहा है, "राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) CUET-UG का आयोजन करेगी, जैसा कि पहले घोषित किया गया था, 15 मई से 31 मई, 2024 के बीच। इस अवधि में, दो तारीखें 20 और 25 मई को चुनाव की तारीखों के साथ ओवरलैप होती हैं।"

कुमार ने बताया, ''आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2024 के बाद, हमें सीयूईटी-यूजी के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या और उनके भौगोलिक वितरण का पता चल जाएगा। इस डेटा और चुनाव की तारीखों के आधार पर, एनटीए सीयूईटी-यूजी के लिए डेट शीट की घोषणा करेगा, लेकिन तारीखें नहीं बदलेंगी।"

सीयूईटी-यूजी का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण और पेन-एंड-पेपर मोड दोनों शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें